अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठन

अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह अंतर्गत सभी 7 बूथों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ग्राम मोतीपुर में बूथ समिति का गठन किया गया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मंडल प्रभारी डॉ. घनश्याम कौशिक, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा रवि सिंगौर, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो शुभम शर्मा, अमलेश्वर मंडल उपाध्यक्ष गोकुल साहू, शक्ति केंद्र संयोजक मनहरण सिंगौर, सह संयोजक एवं भाजयुमो मंडल मंत्री तथा सरपंच ग्राम पंचायत मोतीपुर मोहन लोधी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हितेश पटेल, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष तुलेश सिंगौर, खेमचंद जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर बूथ अध्यक्षगण एवं कार्यकर्ताओं में पूर्व जनपद डॉ घनश्याम कौशिक, मुकेश कौशिक, छोटू यादव, धनंजय तुर्काने, ओमप्रकाश सिंगौर, देवव्रत सिंगौर, पिंटू यादव, भूपेश साहू, प्रेमचंद गायकवाड़, अश्वनी सिंगौर, पवन सिंगौर, रणवीर सिंगौर, खिलावन यादव, ओमन सिंगौर, सूरज सिंगौर, कुलदीप सिंगौर सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर आधारित है। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा बूथ को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!