बड़ी खबर: जमीन का फर्जी पट्टा बनाकर लोन लेने का प्रयास करने वाले गया जेल

रानीतराई। थाना रानी तराई जिला दुर्ग की बड़ी कार्यवाही मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06/06/2026 को ग्राम सरपंच तेलीगुंडरा श्रीमती हुलेश्वरी साहू ने एक लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया की ग्राम तेलीगुंडरा के धनेश्वर निर्मलकर द्वारा ग्राम तेलीगुंडरा में 1800 वर्ग फुट जमीन का फर्जी पट्टा तैयार कर आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में लोन लेने आवेदन प्रस्तुत किया गया है शिकायत पत्र के जांच क्रम में सरपंच एवं अन्य गवाहों का कथन लिया गया जिसमें अनावेदक धनेश्वर निर्मलकर के द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में लोन लेने के लिए प्रस्तुत फर्जी पट्टा प्रमाण पत्र जिसमें दिनांक दर्ज नहीं था एवं पंचायत रिकॉर्ड के अवलोकन पर यह प्रमाण पत्र कभी भी जारी होना नहीं पाया गया तथा पट्टा प्रमाण पत्र में लगा सिल सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा द्वारा नहीं लगाया गया है।
शाखा प्रबंधक आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड न्यू दीपक नगर दुर्ग को पत्र लिखकर अनावेदक धनेश्वर कुमार निर्मलकर द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में प्रस्तुत सरपंच ग्राम पंचायत प्रमाण पत्र एवं पत्र प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतिलिपि प्राप्त की गई शाखा प्रबंधक द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक धनेश्वर कुमार निर्मलकर द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं संस्थाओं की आंतरिक ऋण स्वीकृत प्रक्रिया की परीक्षण एवं मूल्यांकन उपरांत उनका ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत नहीं किया गया था ऋण आवेदन निरस्त कर दिया था अनावेदक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से अपराध सदर धारा का पाए जाने से अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 318(4),62,338,336(3),340(2) कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है
नाम आरोप .. धनेश्वर कुमार निर्मलकर पिता श्री बीसरु निर्मलकर उम्र 40 साल पता ग्राम तेलीगुड्रा थाना रानी तराई जिला दुर्ग छत्तीसगढ
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कोई भी व्यक्ति फर्जी दस्तावेज तैयार कर गलत काम ना करें गलत हरकत करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी







