अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कांग्रेस नेता भूपेंद्र छोटू बघेल ने अघोषित बिजली कटौती, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर किया हमला

गाड़ाडीह, पाटन। जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत गाड़ाडीह (मर्रा) मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र छोटू बघेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, अवैध शराब बिक्री, बेलगाम कानून व्यवस्था, बिजली बिल में बढ़ोतरी और अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त है।

भूपेंद्र छोटू बघेल ने कहा कि गाड़ाडीह क्षेत्र सहित पाटन ब्लॉक के सभी गांवों में बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हवा, तूफान और बारिश के कारण बिजली बाधित होना समझ आता है, लेकिन बिना किसी प्राकृतिक कारण के घंटों तक बिजली बंद रहना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उन्होंने कहा कि दिन हो या रात, बिजली की आंख-मिचौली आम बात हो गई है। लगातार बिजली कटौती के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बिजली बंद होने पर कर्मचारी फोन रिसीव नहीं करते और कई बार फोन को व्यस्त कर देते हैं। गाड़ाडीह सहित आसपास के गांवों में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है। बिजली कार्यालय का लैंडलाइन नंबर भी अक्सर व्यस्त रहता है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता।

भूपेंद्र छोटू बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है और व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!