नगर पालिका परिषद कुम्हारी में एल्डरमैन की नियुक्ति, युवा नेता प्रणव श्रीवास्तव बने सबसे कम उम्र के एल्डरमैन

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में एल्डरमैन मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है। इसमें प्रणव श्रीवास्तव (बॉबी), अवधेश शुक्ला, गोल्डी गोस्वामी, सुनीता कुर्रे एवं मनहरण साहू को एल्डरमैन मनोनीत पार्षद बनाया गया है।
इनमें प्रणव श्रीवास्तव सबसे कम उम्र के युवा एल्डरमैन हैं। उन्होंने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यालय प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया। इसके अलावा नगर पालिका चुनाव में भी उन्होंने कार्यालय एवं चुनाव संचालन समिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रणव श्रीवास्तव पूर्व में किसान मोर्चा जिला भिलाई के मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी लगन, परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें एल्डरमैन मनोनीत पार्षद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर पूरे कुम्हारी नगर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभकामनाएं देने वालों में मीना वर्मा (पालिका अध्यक्ष), राजू निषाद (सांसद प्रतिनिधि), धर्मेंद्र सिन्हा (मंडल अध्यक्ष), डीकेश पटेल, उमाकांत साहू, अश्वनी देशलहरे, लोकेश साहू, ओंकार मार्कण्डेय, प्रवीण राव (पार्षद), मिथिलेश यादव एवं सुजीत यादव (सांसद प्रतिनिधि), गिरीश सोनी, सूरज यादव, पंकज वर्मा, दीपक बैस, गोविंद बघेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं मित्रगण शामिल रहे।
एल्डरमैन नियुक्ति के पश्चात प्रणव श्रीवास्तव सर्वप्रथम मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल, दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत बघेल एवं संजय बघेल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।







