श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न,16 जून को होगा भव्य आयोजन
अमलेश्वर। श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रचार समिति एवं अमलेश्वर नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
यह बैठक रविवार, 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक श्री लक्ष्मी होंडा शोरूम, पी.आर.टी. कॉलोनी फेज-1, अमलेश्वर में आयोजित होगी।



समिति द्वारा नगर के सभी श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं भक्तगणों से बैठक में उपस्थित होकर रथ यात्रा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर का एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी।
संपर्क हेतु : मालगु प्रसाद जी 9691124918,सुनील शर्मा – 9584125125,भागवत दुबे 9340966759



