अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रिसाली नगर निगम में 1.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का कल होगा भूमिपूजन विधायक ललित चंद्राकर होंगे शामिल 

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 में अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन रविवार, 05 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

इन विकास कार्यों का शुभारंभ विधायक ललित चंद्राकर के कर-कमलों से होगा। प्रस्तावित कार्यों में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक सुविधाओं का उन्नयन तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम

दिनांक: 05 जुलाई 2026, रविवार

विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भूमिपूजन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे वार्डवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!