अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3

रायपुर में बड़ा हादसा: सोलर पैनल लगाते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

रायपुर, 4 जुलाई। राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक-65 अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में सोलर पैनल लगाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कार्य कर रहे दोनों युवक अचानक हाई टेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान आशीष चंद्राकर (20 वर्ष) एवं प्रमोद चंद्राकर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक दुर्ग जिले के औंधी गांव के निवासी थे और काम के सिलसिले में रायपुर आए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोलर पैनल एवं अन्य ऊंचाई वाले कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर परिजनों से संपर्क बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!