अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने सहकारिता को बताया ग्रामीण विकास की रीढ़, सहकारी सप्ताह में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं किसानों को कृषि उपकरण वितरित

पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित केसरा द्वारा सहकारी सप्ताह के अवसर पर समिति कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं किसानों को कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक रहीं, जिनके आगमन पर समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने उद्बोधन में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक उन्नति, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है, जिनका लाभ सहकारी समितियों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने सभी किसानों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

श्रीमती कीर्ति नायक ने स्वच्छता अभियान में स्वयं सहभागिता निभाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली दोनों ही समृद्ध एवं विकसित ग्रामीण भारत की आधारशिला हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके करकमलों से किसानों को स्प्रेयर पंप सहित विभिन्न कृषि उपकरण वितरित किए गए, जिससे किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं समिति का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री कलमेश वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्री संजय दानी, श्री ज्योति प्रकाश साहू, डॉ. सुरेश साहू, श्री भागवत सिन्हा, श्री मुलना पटेल, श्री नरेंद्र साहू (सांसद प्रतिनिधि) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर समाज में स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, समिति के सदस्य, ग्रामीणजन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सेवा सहकारी समिति मर्यादित केसरा के प्राधिकृत अधिकारी श्री अंगेश सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए सहकारी सप्ताह के आयोजनों को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!