भव्य कांवर यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर 11 जुलाई को होगी आवश्यक बैठक
पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों, कांवर यात्रियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि इस वर्ष की कांवर यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं ऐतिहासिक बनाया जा सके।
बैठक का विवरण
- दिनांक: 11 जुलाई 2026 (शनिवार)
- समय: दोपहर 3:00 बजे
- स्थान: रेस्ट हाउस, पाटन
समिति ने कहा है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के सहयोग एवं सहभागिता से इस वर्ष की कांवर यात्रा को भव्य और सफल बनाया जाएगा।
निवेदक:
बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन क्षेत्र







