अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विधायक ललित चंद्राकर अंजोरा और अंडा निकुम मंडल युवा मोर्चा की बैठक में हुए शामिल, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई, कहा – युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण की शक्ति है

अंजोरा/दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल एवं अंडा निकुम मंडल युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज अंजोरा (ख) में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में *दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर* शामिल हुए और सभी युवा साथियों को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा:
“भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्र निर्माण की ऊर्जा, संगठन की शक्ति और युवाओं की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है। आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करें।
युवाओं से ही पार्टी की रीढ़ मजबूत होती है। आप समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भाजपा को गांव-गांव तक मजबूत करें। मुझे विश्वास है कि आप सभी संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा:
“आज युवा मोर्चा के पास संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के साथ काम करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।”

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, जिला मंत्री गिरेश साहू, अंडा निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकली साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, जनपद सदस्य संगीता साहू, युवा मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महामंत्री अनिकेत यादव, युवा मोर्चा अंजोरा मंडल अध्यक्ष विनोद साहू, महामंत्री चमन यादव, जिला मंत्री राहुल देवांगन, टेक सिंह साहू, उपाध्यक्ष विश्वजीत देशमुख, गोपी यादव, सागर दुबे, महामंत्री चेतन साहू, नंदू निर्मलकर, नारायण साहू, शिव निषाद, राजू यादव, गिरेश्वर देशमुख, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर, सोसाइटी अध्यक्ष मुकेश माण्डले, राजेश यादव, ताम्रध्वज साहू, कुणाल पाण्डे, समीर यादव, मोहन ठाकुर, जिला मंत्री हर्ष चंदेल, मंडल मंत्री धनेश्वरी साहू, पूर्व सरपंच माखन साहू, आनंद निषाद, अंडा निकुम युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव, जिला युवा मोर्चा मंत्री राहुल देवांगन, महामंत्री पुराण देशमुख, डीलेश गब्बर साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष नोमेश्वर पिपरिया, तिलक चंद्राकर सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!