अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बटरेल से रिवगाहन तक हुआ वृहद वृक्षारोपण

पाटन,जामगांव आर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ जिला वनमंडल दुर्ग द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत बटरेल से रिवगाहन तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाते हुए लगभग 4 हजार पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने अपनी मां के नाम पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पौधों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगा।

जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान बच्चों और युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। यदि इसमें पालकों और शिक्षकों की भी सहभागिता सुनिश्चित हो, तो बड़े स्तर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी संभव होगा।

अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण करने का आह्वान किया गया। छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों जैसे नीम, गुलमोहर, करंज, अशोक और अर्जुन के रोपण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों से पौधों के वृक्ष बनने तक उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह किया गया। वन विभाग को गुणवत्तापूर्ण पौधे, उचित आकार के गड्ढे तथा खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), प्रणव शर्मा (सभापति, जनपद पंचायत पाटन), अजय साहू (जनपद सदस्य), एमन आठे (सरपंच बटरेल), बसंत साहू (उपसरपंच), ललित धनकर, कमलेश साहू, रूपसिंह साहू, खिलानंद साहू, दूरपति साहू, धनेश्वरी यादव, हिरकनी साहू, खेमेश्वरी साहू, भेष आठे (सरपंच प्रतिनिधि), कुलदीप सिंह पलाह (रेंजर दुर्ग), डॉ. डी.पी. वर्मा (डिप्टी रेंजर पाटन), वेदप्रकाश यादव (बीट फॉरेस्ट ऑफिसर, जामगांव आर), दिलीप पटेल (बीट फॉरेस्ट ऑफिसर, गाड़ाडीह) सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!