अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

झीट धान खरीदी केंद्र बना मिसाल : बारिश से बचाने  शेड में रखा भूसी को सुरक्षित,कई सोसाइटियों में आज भी पड़े हैं खुले में ,जिम्मेदार है मौन 

पाटन, अमलेश्वर। पाटन ब्लॉक अंतर्गत जहां कई धान खरीदी केंद्रों में बारिश के कारण भूसी खुले में सड़ रही है और समितियों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका बनी हुई है, वहीं उत्तर पाटन के ग्राम झीट धान खरीदी केंद्र से एक सकारात्मक और अनुकरणीय खबर सामने आई है। यहां धान खरीदी में उपयोग होने वाली भूसी को सुंदर ढंग से व्यवस्थित कर शेड के अंदर सुरक्षित रखा गया है।

सेवा सहकारी समिति झीट के समिति प्रबंधक पुरुषोत्तम सिन्हा तथा प्राधिकृत अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक की सूझबूझ के चलते धान खरीदी पूर्ण होने और धान का उठाव होते ही उपयोग की गई भूसी को सुरक्षित रखने का कार्य शीघ्रता से पूरा कर लिया गया। समिति प्रबंधन की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

समिति प्रबंधक पुरुषोत्तम सिन्हा ने बताया कि भूसी को सुरक्षित नहीं रखने से आने वाले समय में समितियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। खुले में पड़ी भूसी पर जहरीले जीव-जंतुओं का बसेरा होने का भी खतरा रहता है, इसलिए इसे सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से रखना आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि आज भी पाटन ब्लॉक के कई धान खरीदी केंद्रों में भूसी खुले में पड़ी हुई है और लगातार बारिश के कारण खराब हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी समिति प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश देने के बाद अब मौन साधे हुए हैं, जिससे समितियों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

ऐसे में झीट धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था अन्य समितियों के लिए एक उदाहरण बनकर सामने आई है कि समय रहते उचित प्रबंधन कर सरकारी संसाधनों और समिति की संपत्ति को सुरक्षित रखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!