अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने एसडीएम पाटन से की सौजन्य भेंट, क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन से सौजन्य भेंट कर स्वागत किया है।क्षेत्र के विकास कार्यों तथा किसानों एवं आमजनता की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। जनपद सदस्यों ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति देने और लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु एसडीएम से आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, किसानों से संबंधित समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को प्रशासन से काफी अपेक्षाएं हैं और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, भावना निषाद, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश निषाद, विष्णु निषाद एवं प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने एसडीएम पाटन से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया है।

की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!