दिन से ज्यादा रात में हो रही है मुरूम और मिट्टी की चोरी,नही पहुंच रही है जिम्मेदार का हाथ

पाटन/पाटन विधान सभा क्षेत्र के उत्तर पाटन के आसपास के ग्रामो में मुरुम माफियायों के द्वारा शासकीय एवं निजी जमीन पर अवैध रूप से मुरूम उत्खनन कार्य कर रहे है। भोले भाले किसानो की खेत को खोदकर मुरुम उत्खनन कर अवैध व्यवसाय कर रहे है। क्षेत्र के शासकीय भूमि पर भी मुरुम माफिया लोग मुरुम खोदकर निजी उपयोग मे इस्तेमाल कर है। जिससे मवेशियों की चारा की समस्या उत्पन्न हो रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लगातार मुरूम और मिट्टी चोर अवैध खनन कर अवैध फ्लर्टिंग में सप्लाई कर रहे है। सबसे ज्यादा मुरूम और मिट्टी के चोर अमलेश्वर में छुपे हुए हैं। जिस पर कार्यवाही करने से खनिज विभाग अपना हाथ खींच रही है। यह मुरूम और मिट्टी माफिया की पहुंच पकड़ इतनी है की यह लोग बेधड़क दिन में तो खुदाई करते हैं रात में और ज्यादा जेसीबी और हाईवे लगाकर खुदाई करते हैं जिससे शासन को लाखों रुपए की खनिज राजस्व का नुकसान हो रही है।
अमेरी, करगा, गभरा के खेतो से निकल रही है बड़ी मात्रा में मुरूम। पीली मिट्टी की परत को उखाड़ कर मुरूम खनन किया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि ये लोग मेन रोड को छोड़कर नहर नाली के किनारे बने सी सी रोड में हाईवा और जेसीबी को दौड़ाते हैं जिससे रोड खराब होने की भी आशंका आसपास के सरपंचों के द्वारा जताई जा रही है।जिस पर जिम्मेदार अधिकारी की हाथ नहीं पहुंच पा रही है। जिस पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधी भी तत्काल अवैध मुरुम, मिट्टी उत्खनन कार्य पर रोक लगाकर मुरुम माफियो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी पाटन राजस्व को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही करने की मांग भी पूर्व में किया गया है। उक्त विषय में मंडल अध्यक्ष अम्लेश्वर कमलेश चंद्राकर ने भी प्रजा नाराजगी जाहिर की है।



