कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुईं जिला पंचायत दुर्ग सभापति कल्पना नारद साहू

पाटन। दक्षिण पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुईं।
इस अवसर पर वे ग्राम जरवाय, औरी, बोरवाय, टेमरी, किकीरमेटा और गातापार में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं भक्त माता कर्मा का आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों और समस्त साहू समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।


श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें समाज में एकता, परोपकार और सशक्तिकरण की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, तहसील संघ पाटन के कोषाध्यक्ष नारद साहू, टेसराम साहू, ग्राम जरवाय के सरपंच यशवंत साहू, आशीष साहू, सुजीत साहू, अर्जुन साहू, गिरिजाशंकर साहू, योगेंद्र साहू, डॉ. गुलाब साहू, संतु साहू, जितेंद्र साहू, नरेंद्र साहू, नूतन साहू, पवन कुमार, देवसिंह साहू, लीलाधर साहू, तेजराम साहू, मिश्रीलाल साहू, गोविन्द साहू, केशव साहू, किशन साहू, गोपेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, केशराम साहू, नोहर साहू, तीजराम साहू सहित समस्त साहू समाज एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित






