अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन क्षेत्र की पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की गौण खनिज राशि जल्द मिलेगी – कीर्ति नायक

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की लंबित गौण खनिज अनुदान राशि जल्द ही प्राप्त होने की संभावना है। इस संबंध में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने राज्य शासन के खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव पी. दयानंद से मुलाकात कर क्षेत्र की पंचायतों की ओर से अपनी मांग प्रमुखता से रखी।

मुलाकात के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने बताया कि पाटन क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में गौण खनिज से संबंधित अनुदान राशि लंबे समय से लंबित है, जिससे पंचायतों में होने वाले विभिन्न विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि पंचायतों के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लंबित राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव पी. दयानंद ने आश्वासन दिया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की लंबित गौण खनिज अनुदान राशि को इसी मार्च माह में पंचायतों के खातों में अंतरित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिल सके।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!