अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

झीट परिक्षेत्र के विभिन्न इकाइयों में मनाई गई भव्य भक्त माता कर्मा महोत्सव समाज एकता व सहभागिता पर दिया गया जोर

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन के झीट परिक्षेत्र अंतर्गत स्थानीय साहू समाज महुदा में भव्य भक्त माता कर्मा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं अतिथि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि आगामी 25 एवं 26 अप्रैल को भरर में आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती एवं आदर्श विवाह कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं तथा विवाह हेतु वर-वधु का पंजीयन कराएं।

परिक्षेत्र के भोथली, अम्लेश्वर डीह एवं कोपे डीह में भी कर्मा जयंती समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू ने जानकारी दी कि 12 अप्रैल 2026, रविवार को परिक्षेत्रीय स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती एवं परिक्षेत्रीय साहू भवन झीट का लोकार्पण सुनिश्चित किया गया है, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती समारोह एवं सामूहिक आदर्श विवाह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही समाज में बढ़ रहे अंतरजातीय विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए धर्मांतरण से बचने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया, ताकि स्वच्छ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

इस अवसर पर झीट परिक्षेत्र के प्रमुख सलाहकार उमेश कुमार साहू, वरिष्ठ समाजसेवक मोहन साहू, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, टीकाराम साहू, सुखदेव साहू, मधुकांता साहू, ओमप्रकाश साहू, पीला राम साहू, योगेश साहू,हेमलता साहू, रामाधार साहू, हेमलाल साहू, शिव साहू सहित स्थानीय इकाई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!