अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

निषाद समाज का वार्षिक क्षेत्रिय अधिवेशन तरीघाट में संपन्न, निषाद समाज ईमानदार,कर्मठ,संघर्षशील समाज…आशीष वर्मा

पाटन। छ.ग.क्षेत्रिय निषाद समाज बोरेंदा परसुलीडीह केसरा परिक्षेत्र द्वारा वर्ष 2026 वार्षिक क्षेत्रिय महासभा का आयोजन ग्राम तरीघाट में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि आशीष वर्मा थे,अध्यक्षता डॉ. घनश्याम निषाद(अध्यक्ष निषाद समाज दुर्ग जिला संगठन)ने की,विशेष अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,चोवा राम निषाद(अध्यक्ष परसुलीडीह केसरा परिक्षेत्र),कोमल निषाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री,

आनंद निषाद(प्रदेश सहसंयोजक मछुवारा प्रकोष्ठ),बी.आर.निषाद(उपाध्यक्ष निषाद समाज समाज दुर्ग जिला संगठन),देवकुमार निषाद(अध्यक्ष निषाद समाज तहसील पाटन.)डॉ.ईश्वर निषाद(अध्यक्ष बोरेंदा पाली, सरपंच केसरा),चंदू निषाद(अध्यक्ष निषाद समाज धमतरी जिला),संतोषी निषाद (अध्यक्ष निषाद समाज महिला प्रकोष्ठ दुर्ग जिला),बिरेन्द्र निषाद(अध्यक्ष निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ दुर्गे जिला),देवनाथ निषाद(उपसंगठन सचिव दुर्ग),दिनेश साहू जनपद सदस्य,भावना विष्णु निषाद(जनपद सदस्य पाटन)ने सियारामचंद्र जी एवं भक्त गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना कर समाजगंगा के उत्तरोत्तर विकास,खुशहाली,समरसता की मंगलकामना की।

मुख्य अतिथि पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा ने निषाद समाज ईमानदार,कर्मठ एवं संघर्षशील समाज बतलाया,उन्होंने आगे समाज में युवा,महिलाएं,सियान सहित सबकी सहभागिता सुनिश्चित कर सामाजिक एकता का परिचय देना चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निषाद समाज के विकास एवं उत्थान का ध्यान रखते हुए राजनीति में विधायक कुंवर निषाद को राज्य स्तर पहचान दिलाई।समाज के द्वारा सामाजिक भवन की मांग को पूर्व मुख्यमंत्री को प्रेषित करने की बात कही।

दुर्ग जिला निषाद समाज के अध्यक्ष डॉ धनश्याम निषाद ने सामाजिक रीति रिवाज का पालन करते हुए शिक्षा,समाज एवं राजनीति के विभिन्न पायदानों में हमें निरंतर प्रयास जारी रखने की आवश्यकता है।स्थानीय समाज की मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए 30000/राशि देने की घोषणा किए।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने मातृ पितृ सेवा के बाद समाज सेवा समर्पण भाव से हमें निभानी चाहिए।

जिला युवा संयोजक बीरेंद्र निषाद ने सामाजिक रीति रिवाज,परिचर्चा,नियमावली के जनजागरुकता अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए उत्थान की बात रखी।

इस दौरान हेमंत निषाद जी (उपाध्यक्ष पक्ष परसुलीडीह केसरा परिक्षेत्र),चंद्रिका साहू(सरपंच),चोवाराम सिन्हा,तोरण सिन्हा,विष्णु निषाद,अशोक साहू(पूर्व सरपंच),नारायण निषाद (अध्यक्ष, किकिरमेटा परिक्षेत्र),दुकालू राम निषाद(अध्यक्ष,परसुलीडीह पाली),डॉ.ललित निषाद(अध्यक्ष सिलतरा पाली धमतरी),संतोष निषाद(उपाध्यक्ष,बोरेंदा पाली),बहुरसिंग निषाद(उपाध्यक्ष,बोरेंदा पाली),जोगेन्द्र निषाद(सचिव निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ दुर्ग),सुरेश निषाद,देवनारायण साहू,सालिक साहू,जामेश्वरी निषाद सहित सामाजिक बंधु महिला युवा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!