अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सोसल मीडिया में जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणी निंदनीय: विनय चंद्राकर
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने बताया कि इस मामले का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों द्वारा संबंधित थानों में शिकायत भी दर्ज कराई जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचे।
Advertisement
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस विषय पर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और उचित कार्यवाही की मांग की जा रही है।







