अक्षय तृतीया पर ‘ऊर्जा तिहार’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन 20 अप्रैल को

दुर्ग ,सांकरा । महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग, सांकरा द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर “ऊर्जा तिहार” कार्यक्रम का आयोजन 20 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सांकरा-पाटन (जिला-दुर्ग) में किया जाएगा।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि आर सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कुलसचिव श्री यशवंत केराम, अनुसंधान सेवाएं निदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह तथा निर्देशालय के निदेशक डॉ. मंगल सिंह पैंकरा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अमित दीक्षित (अधिष्ठाता) करेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा जागरूकता एवं हरित पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।








