अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भरर में 23 वें वर्ष का भव्य कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह अयोजित, तैयारियां तेज, ईकाई साहू समाज के महिला पुरुष में भारी उत्साह

जामगांव आर : तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के 23वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए इकाई साहू समाज भरर के महिला और पुरुष सदस्य एकजुट होकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्र एवं  इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन लगातार 23वें वर्ष किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में 99 इकाइयों के महिला एवं पुरुष सदस्य भाग लेकर इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में आज इकाई साहू समाज भरर के महिला एवं पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंडाल की साफ-सफाई तथा विवाह हेतु बनाए जा रहे मंडप की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

तहसील के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि 25 एवं 26 अप्रैल तक इसी लगन और उत्साह के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!