शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अम्लेश्वर। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झीट का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, ग्राम एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम



कक्षा 10वीं का कुल परीक्षा परिणाम 86.4 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में पियुष ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुल 54 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से 24 छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम
कक्षा 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 86.3 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में कु. भूमिका ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं मोनिका ने 93.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
कुल 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इनमें से 03 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 21 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शाला परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत झीट के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने विद्यालय पहुँचकर विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया तथा उन्हें बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए आश्वासन दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।



