शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी में न्योता भोज का आयोजन
रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला डिघारी में स्वर्गीय संदीप वर्मा की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिजन छबिलाल वर्मा, सुभद्रा वर्मा, चित्रा वर्मा तथा पुत्र अथर्व वर्मा सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
परिजनों ने स्वर्गीय संदीप वर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी पुण्य स्मृति में विद्यालय के विद्यार्थियों को न्योता भोज कराया, विद्यार्थियों को खीर पुरी, केला तथा सेव वितरण किया गया। विद्यालय परिवार ने इस सेवा एवं सहयोग की भावना की सराहना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।न्योता भोज के दौरान विद्यार्थियों ने प्रसन्नतापूर्वक भोजन ग्रहण किया ।



इस अवसर पर प्रियालता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औंसर, साकेत देवांगन संकुल समन्वयक, विद्यालय के प्रधान पाठक डोमन वर्मा, संध्या ठाकुर , सुखदेव ठाकुर पंच,एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।



