शिक्षक दिवस समारोह संपन्न, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

पाटन। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के पावन अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र में शिक्षक दिवस एवं गुरु सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले 44 सेवानिवृत्त प्राचार्य, प्रधानपाठक, व्याख्याता एवं शिक्षकों का सम्मान कर उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में श्री बघेल ने कहा कि गुरु जनों का सम्मान 1997 से शुरू कर आज तक किया जा रहा है। गुरु का सम्मान सबसे ऊपर है। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है।

समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय, पतोरा (पाटन), जिला-दुर्ग के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार पांडे, पूर्व कुलपति पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश वर्मा, शिक्षाविद् विवेकानंद आश्रम रायपुर ने की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सैय्यद फाजिल, शिक्षाविद् रायपुर, सीताराम वर्मा, समाजसेवक पाटन एवं मीर अली मीर, कवि रायपुर शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन सेवाकाल और विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।
44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची में ओंकार प्रसाद साहू, चन्द्रिका प्रसाद देवांगन, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, खेमलाल साहू, राधेश्याम लहरी, गोपचंद कुमार साहू, जीवन लाल ठाकुर, ओम प्रकाश शुक्ला, प्रेमलता विश्वकर्मा, मिलापराम साहू, गजानंद बंछोर, ढालूराम वर्मा, रमेश कुमार शर्मा, वीरेन्द्र कुमार साहू, बसंत कुमार वर्मा, यादराम बंजारे, खिलावन सिंह चोपड़िया, एम. मिज, पदुमलाल ठाकुर, दिलेश्वर प्रसाद चन्द्राकर, रमेश कुमार सोनी, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, बेदराम साहू, सुनीता सिन्हा, देवेन्द्र कुमार बंछोर, कल्याण सिंह ठाकुर, दनीराम साहू, रोमन लाल कंवर, मनहरण लाल साहू, गंगा प्रसाद साहू, तारा बंछोर, मोरध्वज वर्मा, इन्द्राणी साहू, अनुराग घोष, सुरेन्द्रनाथ कुशवाहा, मोतीलाल साहू, आशा कश्यप, लता रघुकुमार, एवन कुमार रात्रे, उषा दुबे, डोमार सिंह ठाकुर, नरेश कुमार यादव, रेखा भेलवा एवं बालमुकुंद मढ़रिया शामिल रहे।
समारोह में राघव म्यूजिकल ग्रुप कोटगांव, कुरूद, जिला धमतरी द्वारा भजन प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, शिक्षक एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई। आयोजकों ने शिक्षक दिवस के इस अवसर पर सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर बघेल, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी,जनपद सदस्य श्रीमती उर्वशी वर्मा, जनपद सदस्य दिनेश साहू, ग्राम पंचायत सरपंच भुनेश्वर साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी साहू ने किया।






