सेवा संकल्प अभियान के तहत क्यूरियस पब्लिक स्कूल में जलाये गये दीये
अमलेश्वर (Ashwani Sahu ) – 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत अमलेश्वर डीह के क्यूरियस पब्लिक स्कूल में बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा दिए जलाए गए, ज्ञात हो कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती होने के साथ ही हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मोत्सव को पूरे देश एवं प्रदेश में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया जा रहा है जिसके तहत लोगों के द्वारा जन सेवा के रूप में अलग-अलग जगह वृक्षारोपण , अपने गांव गली की साफ सफाई , के साथ ही संध्या समय दिए जलाने का उत्सव मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में क्यूरियस पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा भी दिए जलाए गये साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों में सदैव शामिल होते रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक निलेश गुरु पंच , सह प्रधान पाठिका श्रीमती अनुसूइया बिसेन , सहायक शिक्षिका श्रीमती कविता सिंह ,लक्ष्मी तिवारी, चंद्रप्रभा साहू ,रूमा यादव , सीमा उपाध्याय, निरूभा मदनकर ,चंपा कुमारी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे ।








