अमलेश्वरछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराईसेलूद

तहसील साहू संघ पाटन की वार्षिक आम सभा 9 जून को सामाजिक पदाधिकारी सहित सदस्य एवं कार्यकर्ता होंगे शामिल

अम्लेश्वर पाटन: तहसील साहू संघ पाटन के तत्वाधान में वार्षिक आमसभा 2025 का आयोजन 9 जून को किया गया है। आपको बता दें कार्यक्रम में सामाजिक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को वार्षिक आमसभा में आने का निवेदन किया गया है। जिससे संगठनात्मक गतिविधि एवं समाज को मजबूती प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम प्रातः 11:00 से भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर किया जाएगा। तत्पश्चात सामाजिक अतिथियों का स्वागत एवं अतिथि द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा एवं उद्बोधन होगा।1:00 बजे वार्षिक आय व्यय की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू करेंगे। जिसकी तैयारी तहसील महासचिव खेमलाल साहू, कोषाध्यक्ष देवनारायण साहू, कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!