
अम्लेश्वर: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोपेडीह (अमलेश्वर) में राज्य स्तरीय कबड्डी एवं चौंसर प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम वासियों के द्वारा किया गया है। आपको बता दे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 07 जून को प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना कर किया है।
प्रतियोगिता में राज्य भर के अनेक जिला से प्रतिभागी शामिल होकर अपना प्रदर्शन करेंगे। विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अमलेश्वर के अध्यक्ष उमेश कुमार साहू, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, पूर्व जनपद सदस्य अंशु रजक ग्राम पंचायत सरपंच पंच सहित आयोजक समिति के सदस्य गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Advertisement







