कु.खुशी कुर्रे ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, विद्यालय सहित पूरे जिले का गौरव बढ़ाया
कुम्हारी 24 जून : पीएम श्री सेजस कुम्हारी जिला दुर्ग की प्रतिभाशाली छात्रा खुशी कुर्रे, कक्षा 8वीं पिता: श्री अजय कुमार कुर्रे ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और उच्च लक्ष्य के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।
खुशी कुर्रे ने वर्ष 2024-25 में आयोजित विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 93.89% अंक प्राप्त किए।



प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में राज्य स्तर पर 38वाँ रैंक प्राप्त कर चयनित हुईं।
श्रेष्ठा योजना (SRESHTA – राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा संचालित आवासीय योजना) में अखिल भारतीय स्तर पर 57वाँ रैंक प्राप्त कर चयन में सफलता अर्जित की।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) में 129 अंक अर्जित कर जिले में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
इन सभी उपलब्धियों ने खुशी को जिले की सर्वश्रेष्ठ छात्राओं में स्थान दिलाया है। उनकी यह सफलता सामाजिक पृष्ठभूमि की सीमाओं को पार कर, शिक्षा के प्रति समर्पण और लगन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती है।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार ने खुशी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “खुशी की सफलता विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों के सहयोग, और सबसे बढ़कर छात्रा की अथक मेहनत का परिणाम है। वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।”
विद्यालय स्टाफ, अभिभावक संघ और सहपाठियों ने भी खुशी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाइयाँ दीं। मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती शीतल नैय्यर तथा सभी शिक्षकों सुजीत सी. आर, लीना सिंग,ऋतु राव, समीरा पाण्डे, संतोष प्रिय, मनीष मेश्राम और डुप्ले सिन्हा को प्राचार्य द्वारा बधाई दि गई और कहा ये निरंतर मार्गदर्शन और समर्पण से यह सफलता संभव हुई।
विद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि खुशी जैसी छात्राएं आने वाले समय में राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगी।



