विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन, सांसद विजय बघेल हुए शामिल

अमलेश्वर पाटन : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बटंग में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 24 जून को स्कूल परिसर में किया गया।आपको बता दें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे। अध्यक्षता श्रीमती कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष एवं शिक्षण समिति अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, खेम लाल देशलहरा, भाजपा नेता अजीत ठाकुर ,बाबा वर्मा,अशोक निषाद अध्यक्ष प्रबंधन समिति हाई स्कूल बटंग गैंदू राम वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत बटंग की गरिमामई उपस्थिति कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समय समय में बदलाव होता है आज शिक्षक के क्षेत्र में अलग नवाचार करके बच्चों को शिक्षा दे रहे। पहले स्कूल में ऐडमिशन बहुत ही सरलता से हो जाते थे। आज एक एक डॉक्यूमेंट देखकर बच्चे का भर्ती स्कूल में किया जाता है। आज के शिशा में सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर फोकस है। आज बच्चे को संस्कार और अपने संस्कृति की ज्ञान की आवश्यकता है। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाएं और पालक की महत्वपूर्ण भूमिका जरूरी है। छत्तीसगढ़ शासन सभी गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके जिसके लिए नि:शुल्क पुस्तक और शाला गणवेश प्रदान कर रही है। कोई शिक्षा से अछूता न रहे जिसके लिए केंद्र और राज्य की सरकार लगातार काम कर रही है।



कार्यक्रम को बारी बारी से अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया और सभी ने बच्चों को नियमित स्कूल जाना चाहिए और उसमें पालक अपनी भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभाए साथ ही शिक्षक भी सब्जेक्ट से हट कर सामान्य ज्ञान को बढ़ावा दे बच्चों को देश,राज्य और हमारे संस्कृति से अवगत कराते हुए संस्कार की शिक्षा दे।
कार्यक्रम के अंत में पात्र छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन के योजना अंतर्गत सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओ का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रमाण पत्र देकर किया गया।वही स्कूल के सफाई कर्मीयों का भी शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थिति अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर प्रतिक चिन्ह से किया गया। साथ ही पत्रकार साथियों का भी सम्मान ब्लॉक शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का बेहतर व्यवस्था ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे के निर्देशानुसार ब्लॉक शिक्षा विभाग के टीम ने सुचारू रूप से किया।
इस अवसर पर श्रीमती माहेश्वरी वर्मा, उपसरपंच , महेश वर्मा,कोमल वर्मा, बली राम,कमलेश,सुदर्शन,शिव वर्मा,अवध पटेल श्रीरामपटेल,रामाधार,वर्मा,अरुण,वर्मा, अवध वर्मा, केवल देवांगन, विनय चंद्राकर सहित शिक्षक पंकज चंद्राकर, के के शर्मा,राजेश वर्मा, सुशील,ललित बिजौरा, सहित ब्लॉक के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक मोहित शर्मा और आभार व्यक्त खिलावन चोपड़िया ने किया ।



