अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर गोंड़ समाज द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

दुर्ग, 24 जून 2025/ केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधा गढ़ एवं महासभा के अधीनस्थ मुड़ा बघेरा के तत्वाधान में गोंडवाना की महारानी दुर्गावती के 461वां बलिदान दिवस के अवसर पर शहर के मध्य स्थित दुर्गावती प्रतिमा में समाज द्वारा पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर महारानी की वीरता, साहस, बलिदान की बातें समाज को बताई गई। साथ ही बताया गया कि किस प्रकार महारानी मुगलों के सामने झुकी नहीं, वरन लड़ते हुए मृत्यु को वरन करना पसंद किया। अंत में वीरांगना महारानी दुर्गावती को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान श्री एम.डी. ठाकुर, श्री सीताराम ठाकुर, श्री डीएस सोरी, श्री राजेन्द्र, श्री महावीर, श्री गोरेलाल, श्री मनहर, श्री मती अनीता, पार्षद श्रीमती ललिता ठाकुर, लोकेश्वरी ठाकुर, महेश्वरी ठाकुर, गोमती, शरद, श्रीमती उषा मंडावी, कौशल, दुर्गा, प्रभा, चंद्रकांता, पूर्णिमा, सोमलता, राजेश्वरी नेताम सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!