अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठ

लोधी भवन को लेने के लिए लिखित आवेदन, शोकाकुल परिवार हुए नाराज, थाना प्रभारी से की शिकायत

रायपुर: रायपुर जिला लोधी क्षत्रिय समाज के अंतर्गत स्टेशन लोधी पारा सर्किल के उपाध्यक्ष बालमुकुंद चंदेल की माता श्री श्रीमती खेदी बाई की 12 अगस्त 2025 को सुबह 8 बजे स्वर्गवास हो गई। जिसकी काठी कार्यक्रम हेतु सर्किल में स्थित लोधी भवन को लेने के लिए अनाधिकृत रूप से बैठे इकाई अध्यक्ष तेजसिंह जंघेल (मुन्ना) से लोधी भवन की चाबी की मांग की गई एवं सर्किल में काठी की सूचना के लिए कहा गया तो तेजसिंह (मुन्ना) जंघेल के द्वारा तुम समाज से बहिष्कृत हो चुके हो बोला कर चाबी देने से मना कर दिया एवं सर्किल के छाड़ीदार मन्नू जंघेल को मोहल्ले में काठी के लिए हाका पारने के लिए भी मना कर दिया गया और अपनी इकाई के सदस्यों को अंतिम संस्कार में जाने पर समाज से बहिष्कृत कर देने का हवाला देकर रोका गया जिस कारण से उनके कोई भी सदस्य उनकी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

इसके पश्चात काँपा लोधी पारा सर्किल के छाड़ीदार परमेश्वर जंघेल से स्टेशन लोधी पारा सर्किल में काठी के लिए हाका करवाया गया जो इस सर्किल की पुरानी परंपरा है। लोधी भवन को लेने के लिए लिखित आवेदन देने कहा गया उस पर विचार किया जाएगा यह उनके शब्द थे और उन्हें भवन नहीं दिया गया। यह भवन सामाजिक भवन है किसी की निजी भवन नहीं है और सुख-दुख के लिए सभी को उपलब्ध कराया जाता है, किंतु इकाई के अध्यक्ष तेजसिंह (मुन्ना) जंघेल ने दुर्भावनावस सामाजिक बहिष्कार का हवाला देकर सदस्यों को अंतिम संस्कार में जाने से भी मनाकर दिया। जिससे परिवार को गहरा सदमा लगा इस दुख की घड़ी में सबको साथ होना चाहिए था। इस प्रकार से इकाई के अध्यक्ष ने सामाजिक व्यवस्था का उल्लंघन कर समाज को दो भागों में बाँट कर सामाजिक एकता को भंग किया एवं सदस्यों को अंतिम संस्कार में जाने पर सामाजिक बहिष्कार करने की धमकी दी गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस घटनाक्रम से नाराज बालमुकुंद चंदेल, उनकी पत्नी, पुत्र परिवार जनों के साथ लोधी क्षत्रिय समाज के पांच सर्किल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गंज थाना पहुँचकर अनाधिकृत अध्यक्ष तेजसिंह (मुन्ना) जंघेल के खिलाफ एफआईआर कर कार्यवाही करने की मांग की गई। जब एफआईआरदर्ज नहीं की गई तो लोधी समाज के लोगों ने अध्यक्ष के खिलाफ थाना प्रभारी को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। जिनकी लिखित सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी दे दी गई। उक्त जानकारी दीपक जंघेल जिला महासचिव लोधी समाज रायपुर ने मीडिया को शेयर की है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!