अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला साहू संघ दुर्ग के तत्वधान में एक दिवसीय स्वरोजगार शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

रायपुर : अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, जिला साहू संघ ,दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय स्वरोजगार शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम हेतु PNB किसान प्रशिक्षण केंद्र, लाभंडी, रायपुर में 31अगस्त रविवार को संपन्न हुआ।
PNB किसान प्रशिक्षण केंद्र, लाभंडी के मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती जागृति साहू जी (ड्रोन दीदी) के द्वारा मशरूम उत्पादन एवं निर्माण व मशरूम संबंधित व्यवसाय के संबंध में विस्तार से बताया गया।

वहीं PNB FTC के निर्देशक श्री तुषार सरोते जी द्वारा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए लोन संबंधी उत्पाद ब्रांडिंग और उत्पाद विपणन चैनल संबंधी जानकारी दिया गया।
वरिष्ठ संकाय श्री रामभरत ओझा के द्वारा मृदा परीक्षा एवं कृषि के उन्नत तरीकों के बारे में व बहु-फसलीय खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

PNB किसान प्रशिक्षण केंद्र में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के श्री अजय चौधरी जी संयोजन व श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती अंजू साहू, श्रीमती चंद्रकिरण साहू, धनेश्वरी साहू, श्री चैन सिंह साहू, श्री अभिषेक साहू ( तेलीगुन्डरा), श्री लीलाधर साहू जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें 40 से अधिक प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!