आल इंडिया ब्राह्मण संगठन का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह हुआ संपन्न

रायपुर: आल इंडिया ब्राम्हण संगठन का कार्यक्रम विमतारा हाल शंकर नगर रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष बबिता दुबे एवं कार्यकारी अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी एवं प्रांतीय सचिव अभिषेक त्रिपाठी के सानिध्य में समस्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को मंच देने हेतु उक्त कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति रविशंकर विश्वविद्यालय, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, एडिशनल एस पी रायगढ़ श्रीमती सुरेशा द्विवेदी , धरसींवा विधायक अनुज शर्मा , श्रीमती सरिता दुबे पार्षद एवम महिला एवम बाल विकास प्रभारी एवं मिसेज छत्तीसगढ़ श्रीमती अभिलाषा झा के समक्ष बहुत ही मनमोहक प्रस्तुतिया दी गईं। जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सभी पदाधिकारियो ने पूर्ण ब्यवस्थित तरीके से करवाने में सहयोग देकर बहुत भव्य बना दिया ।
उक्त जानकारी अभिषेक त्रिपाठी प्रांतीय सचिव आल इंडिया ब्राम्हण संगठन रायपुर छत्तीसगढ़ ने मीडिया को शेयर किया।



