अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मीना रानी घनश्याम चेलक ने न्योता भोज देकर, बच्चों के साथ सादगी पूर्ण ढंग से मनाया अपना जन्मदिन

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर मिनीमाता वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती मीना रानी घनश्याम चेलक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखे तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन किया, जिसमें नन्हे-नन्हे बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार मिला।

श्रीमती मीना रानी चेलक ने स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें पोषण आहार प्रदान किया। पर्यावरण की दिशा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रीमती चेलक ने हिस्सा लिया।

श्रीमती मीना रानी घनश्याम चेलक की यह पहल न केवल उनके जन्मदिन को विशेष बनाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि वे अपने क्षेत्र के बच्चों और पर्यावरण के प्रति कितनी संवेदनशील हैं। इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!