अजीजाने इस्लामिया,अस्सलामुअलैकुम व रहमतुल्लाहे व बरकातुहु

दुर्ग : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जो अपने पास कुछ फंड इकठ्ठा हुआ है उसे गुरु सभा दुर्ग पहुँचाने बावत विरादराने इस्लाम जैसा कि आप सब को मालूम है हम मुस्लिम एकता मंच जो कि पंजाब बाढ़ पीड़ितो के लिए कुछ फंड इकठ्ठा कर रहें थे, इंसा अल्लाह जिसमें अल्लाह कि फजलो करम से हमारे पास कुछ फण्ड इकठ्ठा हुआ है जिसे बतारीख 08/10/2025 बरोज बुध वक्त सुबह 11बजे दुर्ग (गुरुद्वारा स्टेशन रोड स्वरुप टाकीज के पास ) जो गुरुसभा का प्रधान है उसे सुपुर्द करना है।
लिहाजा आप मुस्लिम एकता मंच से जुड़े जितने भी ओहदेदार व मेम्बरों से मेरा खुशुशी गुजारिश वक्त का ख्याल रखते हुए सुबह 11 बजे बमुकाम में सब पहुंचने कि मेहरबानी करेंगें।
मुख्य रूप से डॉ अ रहीम खान सदारत में मदद कि राशि , संरक्षक हाजी सकील मोहम्मद, रहिमुद्दीन भाई, कलीम मोहम्मद, मुस्ताक भाई रफीक भाई, नवाब भाई मजीद भाई, शरीफभाई, चाद खान, शफिर खान, हाजी इब्राहिम, हाजी गुलाम नबी, हाजी वहीद खान, साजिद भाई, युसूफ भाई और सभी मुस्लिम एकता मंच के मेंबरान मौजूद रहें।







