अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सर्वर डाउन होने के कारण टोकन से लेकर कंप्यूटर में एंट्री तक किसानों का छूट रहा है पसीना
अम्लेश्वर : पाटन ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था का आलम है, और किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। टोकन पाने की मारामारी से लेकर सुखद (सूखा) के नाम पर ज्यादा मात्रा में तौल की गड़बड़ियों तक, किसानों को हर कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव भी नहीं हो पा रहा, जिससे आने वाले समय में खरीदी प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, धान खरीदी केंद्र झीट में तो और भी बुरा हाल है। किसानों का धान बेचने के बाद कंप्यूटर में एंट्री नहीं हो पा रही, क्योंकि सरवर डाउन है। किसान अभी तक समिति में बैठे हैं, लेकिन कोई समाधान नजर नहीं आ रहा। शासन-प्रशासन इस पूरे मामले पर खामोश है, जो और भी चिंताजनक है।








