अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

भाजपा संगठन मंत्री पहुंचे पाहंदा (अ) स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ हुई चर्चा, युवा नेता सुरेंद्र साहू के घर भी गए

अमलेश्वर 24 जून  : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पाहंदा (अ) पहुंचे भाजपा संगठन मंत्री मंत्री पवन साय कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।23 जून के एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू के आग्रह पर उनके निवास गए श्री साय परिवार जनों से किया भेंट मुलाकात।

वहीं चिंटू न्यूज़.com के संपादक करन साहू श्री साय के आगमन पर चर्चा किया तो सुरेंद्र साहू ने कहा संगठन केवल दायित्वों का संग्रह नहीं, वह एक भाव है, एक परिवार है — आज यह अनुभूति और भी गहरी हो गई जब हमारे घर आदरणीय भाजपा संगठन मंत्री श्री पवन साय जी पधारे। उनका स्नेहिल मार्गदर्शन, आत्मीय व्यवहार और सहज उपस्थिति ने मन को छू लिया। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन के आत्मीय रिश्तों की जीवंत झलक थी। परिवार का हर सदस्य गर्व और श्रद्धा से अभिभूत हुआ।

श्री साहू ने आगे कहा बचपन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक के रूप में मेरी यात्रा शुरू हुई। संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति की जो बीज वहाँ पड़े, उन्होंने मेरे जीवन की दिशा तय की। विद्यार्थी परिषद में कार्य करते हुए संगठन ने मुझे विचार, संघर्ष और नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी निभाते हुए मैं गर्व से कह सकता हूँ—मेरा जीवन संगठन को समर्पित है। यह न केवल मेरा पथ प्रदर्शक है, बल्कि मेरी आत्मा का हिस्सा भी है। संगठन ही मेरा परिवार है, मेरी प्रेरणा है।
तेरा वैभव अमर रहे माँ,
मै दिन चार रहूं न रहूं —
यही भाव मन में हर पल गूंजता है।
जीवन क्षणभंगुर है, पद और पहचान भी समय की धूल हैं,पर मातृभूमि और विचारों का जो वैभव है,
वो शाश्वत है, अमर है।

भारत माता की जय

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!