अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दक्षिण पाटन के युवा सरपंच श्री रमाकांत साहू के सोच और कार्य को छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में लागू करने की तैयारी

दुर्ग : समर्पण निशुल्क कोचिंग सेंटर आगेसरा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार अब पूरे छत्तीसगढ़ में निशुल्क कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि दुर्ग जिला के पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा प्रारंभ की गई समर्पण निशुल्क कोचिंग सेंटर के तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर कक्षा नौवीं से 12 वीं तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन करने की तैयारी में लगी हुई है निश्चित रूप से यह हमारे पाटन क्षेत्र छत्तीसगढ़ मॉडल के रूप में दिखाई देने वाला है जिसको अमली जामा पहनाने का कार्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है यह कार्य करने का प्रथम प्रयास ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच द्वारा गांव के युवाओं के लिए प्रारंभ किया गया है जिसे आज छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए नीति निर्देशन तैयार किया गया है।

समर्पण निशुल्क का कोचिंग क्लास पूरे छत्तीसगढ में ग्राम पंचायत द्वारा किए जाने वाला प्रथम पंचायत माना जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए इस प्रयास से युवा सरपंच श्री रमाकांत साहू एवं समस्त ग्राम वासी बहुत ही खुशी का विषय माना है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!