कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिककी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया

अम्लेश्वर: छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा पाटन का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का अवलोकन किया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सक्सेना भी मौजूद थे। उन्होंने अनुसंधान केंद्रों के बारे में भी चर्चा की और ठेकेदार को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
श्री नेताम के आगमन पर विश्व विद्यालय प्रबंधन ने आत्मिता से स्वागत किया, साथ ही उत्तर पाटन के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्री नेताम का स्वागत कर सौजन्य भेंट मुलाकात किया।



मौके पर प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा,जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर,पूर्व जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक, केशव बंछोर, हितेश साहू, विवेक कौशिक सहित पाटन ब्लॉक के अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आर आई,पटवारी सहित विश्व विद्यालय के स्टॉप मौजुद रहे।



