भागवत कथा समाज को संस्कार, सद्भाव और सही दिशा देती है — कीर्ति नायक

रानीतराई: पाटन अंचल के कौही मंदिर,ग्राम पाहांदा (अ), जामगांव (एम) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक पहुंचीं और श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ से प्रवाहित हो रही भागवत कथा को आत्मिक शांति प्रदान करने वाली तथा जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने वाली बताया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं, साथ ही युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं। श्रीमती नायक ने कथा आयोजन के सफल संचालन हेतु आयोजकों को शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।








