अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तालाब गहरीकरण के नाम पर पानी निकासी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,गहरीकरण एवं साफ-सफाई के उद्देश्य से पानी की निकासी

पाटन (दुर्ग)। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में स्थित तालाब (खसरा नंबर 1047) में मुरूम खनन की अनुमति को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

उपसंचालक, खनिज प्रशासन दुर्ग द्वारा दिनांक 02 फरवरी 2026 से 01 मई 2026 तक तालाब के गहरीकरण एवं साफ-सफाई के उद्देश्य से मुरूम खनन की अनुमति आवेदक श्री अमित कुमार ठाकुर को प्रदान की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमति के आधार पर तालाब के पार (मेढ़) को तोड़कर पानी की निकासी की जा रही है। इस कार्रवाई पर ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी इस प्रकार निकाले जाने से जल संरक्षण और आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

मौके पर हल्का पटवारी उपस्थित हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी प्राप्त हुई है कि खनिज विभाग के अधिकारी एवं तहसीलदार पाटन भी स्थल निरीक्षण हेतु पहुंचने वाले हैं।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि ग्राम के जल स्रोत की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!