अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन–2026 सफलतापूर्वक संपन्न

अमलेश्वर, पाटन। पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन–2026 का भव्य एवं सफल आयोजन अमलेश्वर स्थित नगर पालिका परिषद परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ।

अधिवेशन के प्रथम सत्र (प्रातःकाल) में कलश यात्रा, श्री राधा–कृष्ण पूजन, ध्वजारोहण, अतिथियों का स्वागत तथा सामाजिक सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की द्वितीय पाली में समाज के गौरव गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधन यादव (अध्यक्ष, दुर्ग जिला कोसरिया यादव समाज महासभा) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय बघेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा सामाजिक संबोधन दिया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समाज के प्रमुखों द्वारा उद्बोधन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सामाजिक एकता एवं संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की मांग पर अमलेश्वर डीह में प्राथमिक शाला तथा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही कोसरिया यादव समाज पाटन सर्किल को आयोजन हेतु एक लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की। नृत्य प्रस्तुत करने वाले यादव भाइयों को 25 हजार रुपये, महिला सशक्तिकरण के लिए 40 हजार रुपये तथा जामगांव आर में किचन शेड निर्माण की भी घोषणा की गई।

अतिथियों का स्वागत-सत्कार पाटन सर्किल अध्यक्ष डोमन यादव के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने अपने पार्षदों के साथ मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, संगठनात्मक सुदृढ़ता तथा सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करना रहा।

मंच में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर, पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,मंडल महामंत्री कैलाश यादव, झीट सरपंच राजू साहू,पार्षद राजू सोनकर डॉ आलोक पाल,खूबी सोनकर,भाजपा नेता रामाधार साहू, सुखदेव साहू, कमलेश साहू सहित अन्य अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!