महुदा,झीट में क्रिकेट मैदान मंच का लोकार्पण के साथ अस्मिता खेलो इंडिया राज्य स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा, झीट में नवनिर्मित क्रिकेट मैदान मंच का लोकार्पण एवं अस्मिता खेलो इंडिया राज्य स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल, लोकप्रिय सांसद दुर्ग लोकसभा रहे।


शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया, जिसके पश्चात खेलो इंडिया प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत हुई। सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। राज्य एवं केंद्र सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू, श्रीमती रेखा अरविंद जोशी, ग्राम पंचायत सरपंच राजू साहू, सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, भाजपा नेता अजीत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं








