होली का पर्व भाईचारे व सौहार्द का संदेश देता है : लालेश्वर साहू
रानीतराई।तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष श्री लालेश्वर साहू ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


श्री साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भक्ति की जीत का प्रतीक है। तथा यह रंगों का ऐसा उत्सव है, जिसे सर्व समाज मिल-जुलकर भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाता है। यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटनी चाहिए। होली सर्व समाज का ऐसा त्योहार है, जो लोगों को एक सूत्र में बांधता है और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।
अंत में श्री साहू ने पुनः सभी को होली के रंगोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।








