अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“आत्मनिर्भर और सशक्त नारी ही सशक्त समाज की पहचान” — कीर्ति नायक

पाटन। चांदनी ब्लॉक महिला संघ सेलूद के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पतोरा में गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही सशक्तिकरण की कुंजी है, और जब महिलाएं शिक्षित, जागरूक एवं आर्थिक रूप से सक्षम होंगी, तभी समाज का वास्तविक विकास संभव होगा।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर स्वरोजगार एवं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें तथा समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए और स्व-सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सफल रहा।

अंत में चांदनी ब्लॉक महिला संघ सेलूद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सफल आयोजन हेतु सराहना की गई तथा महिलाओं के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!