“अंजोर मेला, चलो अंजोर की ओर अभियान के तहत ” झीट में 1 अप्रैल को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन की भी सुविधा
अम्लेश्वर पाटन। एम. जी. एम. आँख का अस्पताल, रायपुर द्वारा “अंजोर मेला – चलो अंजोर की ओर” अभियान के तहत 1 अप्रैल 2026, बुधवार को दुर्ग जिले अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन के ग्राम झीट में बाजार चौक कला मंच, झीट में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस नेत्र शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आँखों की संपूर्ण जांच की जाएगी। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनका ऑपरेशन उसी दिन एम. जी. एम. आँख अस्पताल, रायपुर में किया जाएगा। मरीजों के लिए ऑपरेशन के दौरान भोजन, ठहरने तथा आने-जाने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। ऑपरेशन हेतु पंजीयन के समय मरीजों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा।
शिविर में सभी नागरिकों से अपनी आँखों की जांच कराने की अपील की गई है, विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को जांच अवश्य कराने की सलाह दी गई है। साथ ही, जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे भी प्रदान किए जाएंगे।
इस शिविर का आयोजन रूपेंद्र (राजू) साहू, सरपंच के सहयोग से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 9826123395 एवं 9111571949 पर संपर्क किया जा सकता है।







