जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू के गृह ग्राम धमना में आज से तीन दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का आयोजन
03 से 05 अप्रैल 2026 तक होगा सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव, विभिन्न मंडलियों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा
बेल्हारी पाटन। धमना (जिला दुर्ग) में 03 से 05 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न रामधुनी मंडलियां भाग लेंगी और अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 2026 रुपये, द्वितीय 1526 रुपये, तृतीय 1026 रुपये एवं अन्य सांत्वना पुरस्कार शामिल हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ 03 अप्रैल को उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जबकि 04 अप्रैल को मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। 05 अप्रैल को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा।
इस आयोजन में भजन, कीर्तन, झांकी एवं अन्य धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजन स्थल: ग्राम धमना, जिला दुर्ग
प्रवेश शुल्क: 200 रुपये
संपर्क:
8463001030, 8319545312, 6261609594
जारीकर्ता:
यश विनील ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासी, धमना






