रायपुर कैपिटल राउंड टेबल 241 द्वारा सराहनीय सेवा कार्य, बच्चों को बांटे स्कूल बैग

कुम्हारी। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए रायपुर कैपिटल राउंड टेबल 241 ने कुम्हारी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय, परसदा में अध्ययनरत वंचित बच्चों के लिए सेवा कार्य आयोजित किया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए, जिससे उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिल सके। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए ठंडे पेय (कूलिंग ड्रिंक्स) की भी व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इसके साथ ही बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय में एक फर्स्ट एड किट दान कर उसे स्थापित भी किया गया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व टेबल के चेयरमैन अक्षत टंडन एवं सेक्रेटरी नैतिक पारेख द्वारा किया गया। दोनों के मार्गदर्शन में यह पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
रायपुर कैपिटल राउंड टेबल 241 द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मौके पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष कवि लाल साहू,पुनेन्द साहू, शेखर साहू, पत्रकार करन साहू सहित प्रधान पाठक अपने स्टाप के साथ मौजुद रहे।








