अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती एवं सम्मान समारोह बुधवार 15 अप्रैल को फुण्डा में

पाटन। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फुले व नकुल देव ढीढ़ी का जयंती व सम्मान समारोह बुधवार 15 अप्रैल को शाम 4 बजे से फुण्डा में सतनामी आसरा पाटन एवं ग्रामवासी फुण्डा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक पाटन, अध्यक्षता डॉ भूपेन्द्र कुलदीप कुलसचिव हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, विशेष अतिथि विनोद कोसले संविधान विशेषज्ञ, देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य, आंनद बघेल जनपद सदस्य व कुलेश्वर रोशन वर्मा सरपंच होंगे।

इस दौरान पाटन तहसील से शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले पीएससी में चयनित 3 और एसआई में चयनित 3 तथा नवोदय में चयनित 13 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम व उन्हें उपस्थित अधिकारियों द्वारा कैरियर गाइडेंस दिया जाएगा।

कार्यक्रम में यह पहली बार होगा जिसमें नवोदय विद्यालय बोरई के लिए पाटन तहसील से चयनित 13 बच्चों का सम्मान नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र रहे डॉ भूपेन्द्र कुलदीप कुलसचिव हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, ढालेन्द्र देवांगन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन, राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत व कार्यक्रम संयोजक और जागेश्वर चन्द्राकर शिक्षक के उपस्थिति में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!