अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
कुलदीप बैसवाड़े ने सांसद प्रतिनिधि बनने पर,विजय बघेल के प्रति जताया आभार
अमलेश्वर (दुर्ग): दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में कुलदीप बैसवाड़े को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर श्री बैसवाड़े ने दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा “सबका साथ, सबका विकास” के नारे को साकार करते हुए उनके जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
श्री बैसवाड़े ने कहा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने पुनः सांसद विजय बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।








